मियाजाकी आम का पौधा

  1. Miyazaki Mango: पश्चिम बंगाल में उगाया गया दुनिया का सबसे महंगा आम, लाखों रुपये किलो बिकता है आम
  2. miyazaki mango is the most expensive mango in the world know what is its cost and specialty
  3. Miyazaki mango of Japanese variety in Jharkhand Jamtara is worth 2 and half lakh per kg
  4. दुनिया का सबेस महंगा जापान का ‘मियाजाकी’ आम भारत में बटोर रहा सुर्खियां


Download: मियाजाकी आम का पौधा
Size: 33.60 MB

Miyazaki Mango: पश्चिम बंगाल में उगाया गया दुनिया का सबसे महंगा आम, लाखों रुपये किलो बिकता है आम

Miyazaki Mango: पश्चिम बंगाल में उगाया गया दुनिया का सबसे महंगा आम, लाखों रुपये किलो बिकता है आम Miyazaki Mango: मियाजाकी आम आमतौर पर जापान में पाया जाता है। हालांकि अब इसे पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर में भी उगाया गया है। दो पहले एक स्थानीय शख्स ने इसके पौधे लगाए थे। इसके बाद लोगों को पता चला कि यह दुनिया का सबसे महंगा आम है। मियाजाकी आम जब पूरी तरह से पक जाता है तो इसका वजन 900 ग्राम तक पहुंच जाता है • • • • • • Miyazaki Mango: इन दिनों आम का मौसम चल रहा है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। देश में कई तरह के आम पाए जाते हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में एक ऐसा आम सामने आया है, जो इन दिनों पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है। से दुनिया का सबसे महंगा आम बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) है। पश्चिम बंगाल के दुबराजपुर में एक स्थानीय नागरिक ने सालदो पहले इसके पौधे लगाए थे। स्थानीय लोगों को हाल ही में पता चला है कि यह दुनिया का सबसे महंगा आम है। मियाजाकी आम शुरुआती दौर में बैंगनी रंग का होता है। फिर जैसे-जैसे यह आम पकने लगता है तो इसका रंग बदलने लगता है और यह लाल रंग का हो जाता है। एक आम का वजन करीब 350 ग्राम का होता है। मस्जिद अथॉरिटी ने 2 जून को इन आमों की नीलामी की थी। इस दौरान इन आमों की बिक्री लाखों में हुई। आम से हुई इस कमाई का इस्तेमाल मस्जिद के विकास में किया जाएगा। इस आम को एग ऑफ सन (Eggs of the sun) यानी सूर्य का अंडा भी कहा जाता है। ये आम की फसल अप्रैल से अगस्त तक उगाई जाती है। मियाजाकी आम का नाम जापान के एक शहर ‘मियाजाकी’ के नाम पर रखा गया है। जहां इस फल को मुख्य रूप से उगाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक ए...

miyazaki mango is the most expensive mango in the world know what is its cost and specialty

miyazaki mango is the most expensive mango in the world know what is its cost and specialty | ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, जिसके एक किलो की कीमत है 2.70 लाख रुपये, जानें क्या है इसकी खासियत | Hindi News, शिक्षा ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, जिसके एक किलो की कीमत है 2.70 लाख रुपये, जानें क्या है इसकी खासियत Most Expensive Mango in the World: हमारे देश भारत को आमों की भूमि कहा जाता है. इसके अलावा आप यह भी जानते हैं कि आम को फलों का राजा भी कहते हैं. भारत के प्रमुख आम उत्पादक राज्यों की बात की जाए, तो उसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु आते हैं. हालांकि, उत्तर प्रदेश 23.47% की हिस्सेदारी और उच्चतम उत्पादकता के साथ देश भर में आम उत्पादन करने के मामले में पहले स्थान पर है. भारत में बैंगनपल्ली, हिमसागर, दशहरी, अल्फोंसो, लंगड़ा, मालदा और कई अन्य वैराइटी के आम उगाए जाते हैं. बता दें कि भारत दुनिया भर में ताजे आमों का एक प्रमुख निर्यातक (Exporter) भी है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है? आखिर किस किस्म का आम दुनिया में सबसे महंगा बिकता है? अगर आप इसके बारे में नहीं जानते, तो बता दें कि आम की सबसे महंगी किस्म मियाजाकी (Miyazaki Mango) है. बैंगनी रंग का आम या मियाजाकी आम जापान के मियाजाकी शहर में उगाए जाने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम हैं. हालांकि, इन दिनों इसकी खेती भारत और बांग्लादेश में भी की जाती है. इसके अलावा यह थाईलैंड और फिलीपींस में भी पाया जाता है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस किस्म के आम के दो पेड़ मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी उगाए जा रहे हैं और इनकी सुरक्षा गार्ड्स और कुत्तों के द्वारा की जा र...

Miyazaki mango of Japanese variety in Jharkhand Jamtara is worth 2 and half lakh per kg

आलू-प्याज के भाव बिकने वाले काजू ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम के लिए भी झारखंड का जामताड़ा जिला जाना जाएगा। नाला विधानसभा के अरिंदम चक्रवर्ती ने अपने बगीचे में विदेशी प्रजाति के कई आम हैं। अरिंदम चक्रवर्ती ने अपने बगीचे में जापानी आम मियाजाकी, थाइलैंड का वेरीमैंगो एवं किंग ऑफ चाकापाता, अमेरिकी प्रजाति का अमियाका रेड किंग, इंडोनेशिया का हारुन मनीष सहित आमों की कई प्रजातियों के पेड़ लगाए हैं। इनमें से जापानी मियाजाकी आमों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.5 लाख रुपये से 2.70 लाख रुपये प्रति किलो तक है। इस बार मियाजाकी आम की पैदावार भी अच्छी हुई है जिसे देख किसान अरिंदम का चेहरा खिला हुआ है। विदेशी आम लगाने वाले झारखंड के पहले किसान अरिंदम का कहना है कि वह झारखंड के पहले किसान हैं जिन्होंने विविध प्रजाति के आमों की खेती एक साथ प्रारंभ की है। अरिंदम की कामयाबी की चर्चा जामताड़ा के बाहर अन्य जिलों में भी होने लगी है। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस किसान की खेती का जिक्र करते हुए पोस्ट अपलोड किया है। अरिंदम ने बताया कि उन्होंने 5 वर्ष पूर्व विभिन्न देशों से पार्सल के माध्यम से आम का पौधा मंगा कर लगाना प्रारंभ किया था। एक पौधा लगाने में उन्हें 5000 से 7000 रुपये तक की लागत आई थी। अरिंदम कहते हैं कि जब उन्होंने यह नया प्रयोग किया तो लोग उनको ताना मारते थे। लोग हंसी उड़ाते हुए कहते थे कि जामताड़ा में यह प्रयोग कभी सफल नहीं हो सकता। अरिंदम कहते हैं कि जिन लोगों ने शुरुआत में मजाक उड़ाया, आज वही लोग वाहवाही करते हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अरिंदम अपने बगीचे में सेब की खेती कर चर्चा में आए थे। देशी और विदेशी मिलाकर कुल 45 प्रजातियां ...

दुनिया का सबेस महंगा जापान का ‘मियाजाकी’ आम भारत में बटोर रहा सुर्खियां

इन दिनों पश्चिम बंगाल में लगाए गए एक पेड़ के आम की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे महंगा आम है। यह जापान देश में पाया जाने वाला मियाजाकी आम है। यह आम जापान में भी काफी महंगा बिकता है। फिलहाल मियाजाकी आम भारत में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि मियाजाकी आम में ऐसी क्या खासियत है, जो विश्व में सबसे महंगा आम है। इसी के साथ मियाजाकी आम की भारत पहुंचने की कहानी भी दिलचस्प है। भारत में आम की एक से बढ़कर एक किस्में हैं। दशहरी, लंगडा, चौसा, अल्फांसो और केसर जैसी किस्मों के आम की पूरी दुनिया दीवानी है, लेकिन आजकल यहां एक विदेशी किस्म के आम की खूब चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं मियाजाकी की। जापान के इस आम की कीमत दुनिया में सबसे अधिक होने का दावा किया गया है। यह भारत के कोने-कोने में फैल जाए, इस मकसद से बनारस के प्रगतिशील किसान शैलेंद्र रघुवंशी एवं सौरभ रघुवंशी ने इसे अपने यहां मंगवाया है। रघुवंशी बंधु अमरूद की नर्सरी के लिए मशहूर हैं। कैसा है मियाजाकी आम ‘मियाज़ाकी’ आम जापानी किस्‍म का है और बहुत गर्म इलाकों में इसकी पैदावार होती है। इस आम को उगने के लिए बहुत तेज धूप की जरूरत होती है। इसलिए इसे एग ऑफ सनशाइन भी कहा जाता है। जापानी नस्‍ल का ये आम आमतौर पर अप्रैल और अगस्त के बीच उगाया जाता है। मियाजाकी आम शुरुआती दौर में बैंगनी रंग का होता है। फिर जैसे-जैसे यह आम पकने लगता है तो इसका रंग बदलने लगता है और यह लाल रंग का हो जाता है। एक आम का वजन करीब 350 ग्राम का होता है। जापान से आया है मियाजाकी आम मियाज़ाकी आम आमतौर पर जापान में पाया जाता है। मियाजाकी आम का नाम जापान के एक शहर मियाजाकी के नाम पर रखा गया है। जहां इस फल को मुख्य रूप से उ...